प्रश्न 1. जैव प्रक्रम किसे कहते है?
उत्तर - वे सारी क्रियाएँ जिनके द्वारा जीवों का अनुरक्षण होता है, जैव प्रक्रम कहलाती हैं।
• उपापचयी क्रियाओं के संचालन हेतु आवश्यक ऊर्जा की
प्रश्न 2. स्वपोषी किसे कहते है?
उत्तर - आपूर्ति के लिए प्रत्येक जीव को जीवनपर्यंत पोषण की आवश्यकता होती है। ऐसे जीव जो भोजन के लिए अन्य जीवों पर निर्भर न रहकर अपना भोजन स्वयं संश्लेषित करते हैं, स्वपोषी कहलाते हैं।
प्रश्न 3. परपोषी किसे कहते है?
उत्तर - ऐसे जीव जो अपने भोजन के लिए किसी-न-किसी रूप में अन्य जीवों पर निर्भर रहते है, परपोषी कहलाते हैं तथा इस प्रकार का पोषण परपोषण कहलाता है।
प्रश्न 4. मृतजीवी पोषण किस परकार करते हैं?
उत्तर - मृतजीवी पोषण में जीव मृतजीवों के शरीर से अपना भोजन घुलित कार्बनिक पदार्थों के रूप में अपने शरीर की सतह से अवशोषित करते हैं।
प्रश्न 5. प्राणिसम पोषण किसे कहते है ?
उत्तर - वैसा पोषण जिसमें प्राणी अपना भोजन ठोस या तरल के रूप में जंतुओं के भोजन ग्रहण करने की विधि द्वारा ग्रहण करता है, प्राणिसम पोषण कहलाता है।
प्रश्न 6. संश्लेषण किसे कहते है ?
उत्तर - स्वपोषी पौधों (सभी हरे पौधों) में प्रकाशसंश्लेषण करने की क्षमता होती है जिसके तहत सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में पौधे CO2 और HO का स्थिरीकरण कर कार्बोहाइड्रेट (ग्लूकोस) का संश्लेषण करते हैं।
0 Comments