1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
प्रश्न 1. पृथ्वी की तीनों परतों के नाम लिखिए उत्तर- पृथ्वी की तोनों परतों के नाम निम्नलिखित हैं :
1. भूपर्पटी (Sial)
2. मेंटल (Sima) तथा
3. क्रोड (Nife)
प्रश्न 2. पृथ्वी की कौन-सी परत पिघली अवस्था में रहती है?और क्यों ?
उत्तर- पृथ्वी की सबसे निचली परत पिघली अवस्था में रहती है इसकी पिघली अवस्था में रहने का कारण है कि यहाँ अत्यधिक ताप रहता है अत्यधिक ताप के कारण इस भाग में पाई जाने वाली वस्तुएँ (निकेल तथा लोहा) पिघल जाती हैं और तरल अवस्था में बहती रहती है
प्रश्न 3.पृथ्वी की सबसे निचली परत में कौन-से तत्व अधिकता में पाये जाते हैं ?
उत्तर-पृथ्वी की सबसे निचली परत में निम्नलिखित तत्व अधिकता में पाये जाते हैं:
1. निकेल (Ni) तथा
2. लोहा (Fe)
लेकिन ये तत्व वहाँ ठोस अवस्था में नहीं, बल्कि तरल अवस्था में बहते रहते हैं यह अवस्था पृथ्वी के अन्दर का ताप तथा भारी दाब के कारण हैं।
प्रश्न 4.पाठ के आधार पर बताइए कि पृथ्वी को रत्नगर्भा क्यों कहा जाता है ?
उत्तर- पृथ्वी का रत्नगर्भा इसलिए कहा जाता है कि इसके अन्दर सोना से लेकर कोयला तथा हीरा तक बहुमूल्य खनिज पाये जाते हैं पृथ्वी के गर्भ में खनिज तेल (किरासन, पेट्रोल, रसोई गैस), चाँदी, ताँबा, जस्ता लोहा आदि जितने बहुमूल्य खनिज हैं सब "थ्वी के अन्दर से ही निकलते हैं यहाँ तक किताँबा, जस्ता लोहा आदि जितने बहुमूल्य खनिज हैं सब "थ्वी के अन्दर से ही निकलते हैं यहाँ तक कि हमारे पीने का पानी भी पृथ्वी में से या पर से ही मिलता है इसी कारण पृथ्वी को रत्नगर्भा कहा जाता है।
प्रश्न 5.पृथ्वी की गहराई में जाने पर गर्मी क्यों महसूस होती है ?
उत्तर - पृथ्वी की गहराई में जाने पर गर्मी इसलिये महसूस होती है क्योंकि वहाँ अत्यधिक दाब रहता है जैसे- जैसे पृथ्वी की गहराई में जाते हैं, वैसे-वैसे दाब बढ़ता जाता है इसी दाब के कारण ताप बढ़ता जाता है और हमें गर्मी महसूस होती है।
0 Comments